2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान गुटखा खाने वाले ध्यान दें : थूकने पर लगेगा 1000 का जुर्माना, होगी 6 महीने जेल, आदेश जारी

नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना या 6 महीने की सजा का प्रावधान बनाया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
cleanliness survey 2023

पान गुटखा खाने वाले ध्यान दें : थूकने पर लगेगा 1000 का जुर्माना, होगी 6 महीने जेल, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के खंडवा प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को स्वच्छता में अग्रसर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर गटखा-पान खाकर थूकने वालों के खिलाफ अब से जुर्माना या सजा की कारर्वाई की जाएगी। खंडवा नगर निगम ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये हैं।

आपको बता दें कि, खंडवा नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना या 6 महीने की सजा का प्रावधान बनाया है। वहीं, निगम की ओर से कड़ाई से इस नियम को लागू करने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में व्यापारी का अपहरण, फिर सड़क किनारे मिली लाश, सबसे भरोसेमंद शख्स निकला कातिल


आदेश में कही गई ये बात

पान, गुटखा, पाउच खाकर इधर-उधर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अब लोगों को भारी पड़ सकता है। खंडवा में नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला ले लिया है। निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया है। निगम की ओर से इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि, शहर के सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा या 6 माह की सजा दी जाएगी।


फैसले का उद्दैश्य

दरअसल, नगर निगम द्वारा लिया गया ये फैसला शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की तैयारी के तहत लिया गया है। खंडवा नगर निगम अब शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी कर चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले लोगों पर जुर्माना या सजा होगी। ये पहल नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें- हजारों रुपए वेतन पाने वाली महिला कर्मचारी का ट्रेन में गुटखा बेचते वीडियो वायरल


नगर निगम कमिश्नर की अपील

इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर नीलेश दुबे का कहना है कि, इस नियम का पालन सख्ती से करवाया जाएगा। इसी के साथ लोगों से ये अपील की गई है कि, वो शहर के सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से सख्ती के साथ परहेज करें, वरना उनके खिलाफ 1000 रुपए का जुर्माना कारर्वाई की जाएगी या फिर 6 महीने की सजा पर विचार किया जाएगा। शहर को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रेटिंग में अव्वल लाने के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है।